गोल्फ में जयपुर के शौर्य ने जीता खिताब
जयपुरके युवा गोल्फर शौर्य बैद ने अहमदाबाद में संपन्न इंडियन गोल्फ यूनियन के वेस्ट जोन सब-जूनियर टूर्नामेंट कल्हार ब्ल्यूज एंड ग्रींस में 11 स्ट्रोक के अंतर से खिताब जीता। 12 वर्षीय शौर्य ने इस जीत में तीन ओवर का शानदार स्कोर किया, जो टूर्नामेंट के सभी वर्गों में श्रेष्ठ स्कोर था। इससे पूर्व शौर्य ने गुलमोहर ग्रींस टूर्नामेंट में पांच बर्डी के साथ छह ओवर 72 का स्कोर कर दूसरा स्थान हासिल किया।
भारतीयवॉलीबॉल टीम से खेलेंगी अनिता
ग्रामचौमूं पूरोहितान की अनिता नेहरा थाईलैंड में होने वाली 10वीं यूथ महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम में शामिल की गई हैं। टूर्नामेंट 11 से 19 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इससे पूर्व इसी गांव की सरोज पिपलौदा भारत की जूनियर वॉलीबॉल टीम से खेल चुकी हैं।
नीरजामोदी ने जीता मलवान कप क्रिकेट : मानेंद्रसिंह के अर्धशतक (88) की मदद से नीरजा मोदी क्रिकेट अकादमी ने मलवान कप अंडर-19 क्रिकेट में खिताबी जीत दर्ज की। शुक्रवार को खेले गए फाइनल में नीरजा मोदी ने आरसीसी को 161 रन से हराया। नीरजा मोदी ने 47.4 ओवर में 243 रन बनाए। आरसीसी के गजेंद्र सिंह ने तीन विकेट लिए। जवाब में आरसीसी की टीम 24.2 ओवर में मात्र 82 रन पर सिमट गई। नीरजा मोदी के अजय यादव ने तीन और डीडवानिया निखिल ने 2-2 विकेट लिए।
जयपुरने जीती टीम चैंपियनशिप : जयपुरके तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटा शाहपुरा में संपन्न राज्यस्तरीय इंटर स्कूल तैराकी चैंपियनशिप में टीम चैंपियनशिप जीती। जयपुर की बालक टीमों ने अंडर-14, अंडर-17 अंडर-19 में खिताब जीता, तो बालिका टीम अंडर-17 में चैंपियन बनी। जयपुर की जीत में सेंट जेवियर स्कूल के जुबिन अजय ने सर्वाधिक चार स्वर्ण जीते, तो आकाशवीर सिंह, इंदरप्रीत सग्गू करणी ओझा तीन-तीन स्वर्ण जीतने में सफल रहे।