शहरी गरीब, गैर गरीब पर परिचर्चा कल
जयपुर। \\\'समावेशी शहरों के लिए साझा सहयोग\\\' शहरी गरीब, गैर-गरीब और सरकार की भूमिका पर राज्यस्तरीय परिचर्चा का आयोजन 19 सितंबर को झालना स्थित विकास अध्ययन संस्थान में किया जाएगा। सहभागिता एवं लोकतांत्रिक अभिशासन के क्षेत्र में कार्यरत पार्टीसिपेटरी रिसर्च इन एशिया (प्रिया) द्वारा गत तीन वर्षों से चलाई जा रही परियोजना की समीक्षा के लिए राज्य सरकार, स्थानीय शासन, शहरी गरीब, गैर-गरीब, स्वैच्छिक शैक्षिक संस्थाओं के प्रतिनिधि चर्चा में भाग लेंगे।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंशु सिंह ने बताया कि परिचर्चा का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सहयोग के विभिन्न तरीकों पर साझा विचार करके बेहतर समावेशी शहर के सपनों को साकार करने पर चर्चा होगी।