हादसे में युवक की मौत
सिरसीपुलिया के पास मंगलवार रात को सड़क हादसे में गंभीर घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना थाना पश्चिम के मुताबिक राजेश जाटव (22) मूल रूप से करौली का रहने वाला था। यहां शिव विहार कॉलोनी, मीणावाला में रहता था। वह चचेरे भाई वेदप्रकाश के साथ बाइक पर खातीपुरा से घर लौट रहा था। वे दोनों सिरसी पुलिया के समीप पहुंचे। तभी तेज रफ्तार एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी। इससे गंभीर घायल राजेश की मौत हो गई।
चेन तोड़ रिश्तेदारों को बेची, दो गिरफ्तार
जयपुर| झोटवाड़ाइलाके में चेन स्नेचिंग मामले में पकड़े गए आरोपी चेन तोड़ने के बाद उसे सस्ते दामों में अपने रिश्तेदारों को बेच देते थे। झोटवाड़ा पुलिस ने इस मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी साबिर खान (23) मदीना कॉलोनी और जावेद अली (24) न्यू हाजी कॉलोनी के रहने वाले हंै। पुलिस ने दोनों से आरोपी सद्दाम इरफान से पूछताछ के बाद चार सोने की चेन और एक पैंडल बरामद किया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। थाना प्रभारी शिवकुमार भारद्वाज ने बताया कि 11 सितंबर को एक युवती की चेन तोड़ने के मामले में इरफान, सद्दाम शरीफ को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बताया कि उन्होंने चेन तोड़कर रिश्तेदार साबिर और जावेद को 10 से 13 हजार रुपए में बेच दी थी।
पूछताछ के बाद साबिर और जावेद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी साबिर टेलर की दुकान करता है और जावेद चांदी का काम करता है।