जयपुर | सवाईमानसिंह स्टेडियम के इनडोर हॉल में 20 सितंबर से दूसरी कॉर्पोरेट कप बैडमिंटन चैंपियनशिप खेली जाएगी। जिला बैडमिंटन संघ के मनोज दासोत ने बताया कि दो दिवसीय चैंपियनशिप में 16 टीमें भाग लेंगी, जिसमें विजेता और उपविजेता को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।