ध्रुवपाल और विशाल ने बरसाए गोल
जयपुर | आरपीसीकप पोलो टूर्नामेंट में बुधवार को ध्रुवपाल गोदारा और विशाल सिंह ने गोलों की झड़ी लगा दी। ध्रुवपाल ने ट्रिपल हैट्रिक सहित नौ गोल दागते हुए करणी कृपा को कैसल तालाबगांव पर 10-6 से जीत दिलाई। करणी के लिए एक अन्य गोल नरेंद्र सिंह ने दागा। वहीं दो गोल की शुरुआती बढ़त के साथ उतरी कैसल टीम के लिए रणशेर सिंह ने दो तथा दलपत सिंह तालाबगांव प्रताप कानोता ने एक-एक गोल किया।
दूसरे मैच में चांदना ग्रुप के विशाल सिंह ने डबल हैट्रिक सहित आठ गोल करते हुए अपनी टीम को टीम-5 पर 9-6.5 से जीत दिलाई।
चांदना के अशोक चांदना एक गोल करने में सफल रहे। पराजित टीम-5 के लिए हिम्मत सिंह ने पांच गोल किए, तो सचिन सर्बालिया ने एक गोल दागा।