पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय टीम के पहुंचते ही ठीक हुआ लापरवाही का फ्लू

केंद्रीय टीम के पहुंचते ही ठीक हुआ लापरवाही का फ्लू, अब अलग यूनिट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। एसएमएस अस्पताल में मेडिसन, सर्जरी, आर्थोपेडिक्स की तरह अब स्वाइन फ्लू के लिए अलग से यूनिट बनेगी। जिससे स्वाइन फ्लू से पीडि़त मरीजों का इलाज करना आसान होगा। मौजूदा हालात में अलग-अलग यूनिट में मरीजों के भतीर् होने से इलाज में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ.मानप्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार को अस्पताल पहुंची केन्द्रीय टीम के सदस्यों ने सुझाव दिया है, जिसे हम जल्दी ही क्रियान्वित करेंगे। सदस्यों ने सरकारी अस्पतालों में गंभीर हालत होने पर यहां पर पहुंचते है। जबकि उन्हें चाहिए की सही समय पर सरकारी अस्पताल पहुंचे।
केन्द्रीय टीम के डॉ.एम.एल.बंसल, डॉ.भट्टाचार्य और डॉ.चक्रवती ने नर्सिग कॉलेज के पास स्थित आइसोलेशन हॉस्पिटल में स्वाइन फ्लू के ऑब्जर्वेशन वार्ड, आईसीयू एवं साफ-सफाई को देखा। दूसरी ओर, संभागीय आयुक्त हनुमान सिंह भाटी ने रविवार सुबह एसएमएस अस्पताल के आउटडोर में स्वाइन फ्लू के इलाज का इंतजामों का जायजा लिया और आउटडोर में लोगों को मास्क देने के निर्देश दिए।
छह और मौत, 125 पॉजिटिव
प्रदेश में रविवार को छह और मौत होने के बाद आंकड़ा 96 पहुंच गया है। एसएमएस में भर्ती सांगानेर निवासी शिमला, बाड़मेर की अंडू कवंर, बीकानेर एन.के.नाहटा, चित्तोड़गढ़ निवासी नंदू बाई एवं झुन्झुनू निवासी 55 वर्षीय अयूब व कपासन (चित्तौड़गढ़) निवासी रतनी देवी (52) की इलाज के दौरान मौत हो गई। और 125 पॉजिटिव मिलने के बाद राज्य का आंकड़ा 875 हो गया है।