पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेजाब डालने पर झुलसी युवती को एसएमएस से रात 9:30 बजे छुट्‌टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. फुलेरा के काचरोदा गांव में 2 सितंबर को एक युवक द्वारा तेजाब डालने पर झुलसी 24 वर्षीय युवती काे बुधवार रात साढ़े नौ बजे एसएमएस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि देर छुट्टी होने पर वे गांव कैसे जाएं।
छुट्‌टी देते वक्त डॉक्टर प्रदीप गोयल ने 10 दिन बाद एसएमएस अस्पताल आकर सर्जरी करवाने को कहा है। परिजनों ने आरोप है कि डॉक्टर ने पीिड़ता को 12 प्रतिशत झुलसा बताया, जबकि फुलेरा अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दी गई मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता को 30 प्रतिशत झुलसा बताया है।
परिजनों का आरोप है कि उपचार कर रहे डॉक्टर ने पीडि़ता के सरकारी सहायता मिलने के कागजों पर भी साइन करने से इनकार कर दिया। ये कागजात एसडीएम को पेश करने थे।