पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घुटने के बल बैठे वरुण धवन ...और गुलाब देकर किया यामी गौतम को प्रपोज

घुटने के बल बैठे वरुण धवन ...और गुलाब देकर किया यामी गौतम को प्रपोज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. 20 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘बदलापुर’ के प्रमोशन के लिए इसके कलाकार मंगलवार को जयपुर पहुंचे। फिल्म के एक्टर वरुण ने यहां एक स्कूल में रोमांटिक सीन किया। इस दौरान उन्होंने घुटने के बल बैठकर अपनी फिल्म की एक्ट्रेस यामी गौतम को गुलाब दिया।
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए वरुण ने कहा, ‘‘मैं पहली बार ‘ए’ कैटेगरी की फिल्म कर रहा हूं। ऐसे में चाहूंगा कि बच्चे इस फिल्म को ना देखें।”
वरुण धवन से बातचीत
फिल्म में अलग-अलग लुक्स के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी?

इसमें तीन जेनरेशन 18, 25 और 40 साल का रोल कर रहा हूं। ऐसे में मुझे काफी होमवर्क करना पड़ा। दो साल के रिसर्च के बाद मैं हर किरदार को जस्टीफाई कर सका।
चॉकलेट इमेज से इंटेंस और मैच्योर इमेज में कनवर्ट हो रहे हैं। फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ में किसिंग सीन को लेकर काफी शाय थे, लेकिन इस फिल्म में आप बोल्ड अवतार में हैं?
जी, अपनी अगली फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में वापस चॉकलेट ब्वॉय की इमेज में दिखूंगा। ‘मैं तेरा हीरो’ में पापा सामने थे, इसलिए काफी नर्वस था। ‘बदलापुर’ में बोल्ड सीन जरूर हैं पर वे वल्गर नहीं हैं।
पापा से मिला अब तक का बेस्ट कॉम्पलिमेंट ? ‘बदलापुर’ को देख कर उनका क्या रिएक्शन था?
पापा ने जब मुझसे कहा, ‘तुम एक्टर बन गए, वो मेरे लिए बेस्ट कॉम्पलिमेंट था। जब ऑडियंस मेरी फिल्म के लिए कॉम्पलिमेंट देती है तो उससे ज्यादा खुशी मिलती है। मैंने जब ‘बदलापुर’ साइन की तब डैड काफी डरे हुए थे। मैं अगले साल पापा के प्रोजेक्ट में भी काम करूंगा।
आप नहीं चाहते कि ये फिल्म बच्चे देखें, लेकिन आपके फैन्स में बच्चों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में उनके लिए क्या?
जी, मैं बिल्कुल नहीं चाहता कि छोटे बच्चे इस फिल्म को देखें। उनके लिए ‘एबीसीडी 2’ जैसी फिल्में कर रहा हूं।
आप तीनों रियल लाइफ में रिवेंज या बदला लेना कितना प्रिफर करते है? क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपने किसी से बदला लिया हो।
वरुण : मैं बिल्कुल बदला लेने में विश्वास करता हूं। अगर बदला ले पाता तो रेपिस्ट, ईव टीजर्स से बदला लेता, जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
यामी : मैं बदला लेने के फेवर में हूं, क्योंकि अब समय आ गया है कि आवाज उठाई जाए। चंडीगढ़ में कॉलेज टाइम के दौरान मैंने ईव टीजिंग फेस की थी। ऐसे में कई बार लड़कों को थप्पड़ भी लगाए हैं।
नवाजुद्दीन- मैं भी रियल लाइफ में बदला लेने में बिलीव करता हूं।
तीनों अपनी-अपनी वीकनेस और स्ट्रेंथ बताएं?
वरुण : मेरी स्ट्रेन्थ यह है कि जब कोई फिल्म करता हूं तो वो पिक्चर मेरी लाइफ बन जाती है। फिर मैं उसके लिए कुछ भी कर सकता हूं। यही मेरी वीकनेस भी है कि कई बार मैं पूरी तरह से पिक्चर को लेकर डिवोटिड हो जाता हूं।
यामी : मेरी वीकनेस और स्ट्रेंथ दोनों अपनी फैमिली है।
नवाजुद्दीन : लाइफ में मेरी वीकनेस है कि मैंने खुद को सिंपलीफाइ कर रखा है। ऐसे माइंड सेट से कंप्लीकेटेड रोल निभा पाता हूं।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो