पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रमोशन के लिए सोनू सूद ने लगाई क्रीम, हीरोपंती की एक्ट्रेस ने की शेविंग

प्रमोशन के लिए सोनू सूद ने लगाई क्रीम, हीरोपंती की एक्ट्रेस ने की शेविंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- सोनू सूद और हीरोपंती फेम कीर्ति सेनॉन।)
जयपुर. मैं कभी किस्मत पर निर्भर नहीं रहता, मैं आत्मविश्वासी होने में यकीन करता हूं। अगर मेहनत और ईमानदारी से काम किया जाए, तो किस्मत खुद ही फेवर में हो जाती है। कुछ ऐसी बातें शेयर कीं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने। वे मंगलवार को एक्ट्रेस कीर्ति सेनॉन के साथ जयपुर पहुंचे। इस अवसर पर कीर्ति ने कहा कि जयपुर मैं तीसरी दफा आ रही हूं।
जयपुर को घूमने की मेरी इच्छा है, लेकिन समय की कमी के चलते मैं हर बार चूक गई। सोनू ने भी जयपुर में इनवेस्ट करने की इच्छा जताई, लेकिन यहां इनवेस्ट करने के लिए किसी की सलाह लेना चाहते हैं। कॅरिअर और निजी जिंदगी को लेकर सोनू से बातचीत।
आप पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। साउथ की फिल्में ज्यादा करते हैं, जबकि पंजाबी सिनेमा भी प्रतिष्ठित है तो अब तक पंजाबी फिल्म क्यों नहीं की?
मैं पंजाबी फिल्म जरूर करना चाहूंगा। साउथ की फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानी में दम होता है। अगर पंजाबी फिल्म में मेरे लायक कोई अच्छा और बेहतर रोल मिला तो जरूर करूंगा। अच्छी कहानी नहीं होने के कारण अब तक पंजाबी फिल्म नहीं की।
अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा कि यूथ को सेहत पर फोकस करना चाहिए ना कि एब्स बनाने में। आप भी बॉलीवुड में बॉडी बिल्डिंग के आइडल हैं, इस बारे में क्या कहेंगे?
मैं भी ये कहूंगा कि यूथ को सेहतमंद ही होना चाहिए। मुझे एक्टर बनना था इसलिए एब्स बनाए। हमारे प्रोफेशन में काम के लिए बहुत से एक्सपेरिमेंट होते हैं। ये एक्सपेरिमेंट थोड़े टाइम के लिए होते हैं, इसलिए यूथ को अपनी फिटनेस को प्रायोरिटी देनी चाहिए।
किस तरह की भूमिका का इंतजार है, क्या फिल्म निर्माण में उतरेंगे?
मैं कई तरह के शेड्स वाले रोल कर चुका हूं। दबंग हो या फिर रमैया वस्ता वैया। अब मैं चाहता हूं कि बॉलीवुड मूवी की कहानियां मुझे खुद चुनें।
किसी स्पोर्ट में इनवेस्ट करने की प्लानिंग है क्या?
पिछले एक साल से स्पोर्ट में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज काफी इनवेस्ट कर रहे हैं। मैं खुद सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग खेलता हूं। भविष्य में अगर अवसर मिला तो जरूर कोई स्पोर्ट्स टीम खरीदूंगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें इवेंट की अन्य तस्वीरें