पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अडानी ग्रुप राजस्थान में करेगा 40 हजार करोड़ का निवेश, सरकार के साथ एमओयू

अडानी ग्रुप राजस्थान में करेगा 40 हजार करोड़ का निवेश, सरकार के साथ एमओयू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. प्रदेश में सरकार व अडानी ग्रुप अगले 10 साल में 20 हजार हेक्टेयर जमीन पर 10 हजार मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क बनाएगा। इस पार्क से दो साल (2017 तक ) बाद बिजली उत्पादन शुरु हो जाएगा। इसके लिए सरकार व अडानी ग्रुप की 50- 50 फीसदी भागीदारी से संयुक्त उपक्रम कंपनी बनाई जाएगी।
इस संयुक्त उपक्रम कंपनी के चेयरमेन राज्य सरकार का मुख्य सचिव या अन्य आला अधिकारी होगा तथा प्रबंध निदेशक (एमडी) अडानी ग्रुप का होगा। प्रोजेक्ट पर करीब 60 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें से 40 हजार करोड़ रुपए का निवेश अडानी ग्रुप की कंपनी करेगी। सोलर पार्क पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर व जैसलमेर जिलों में विकसित किए जाएंगे।
राज्य सरकार व अडानी के बीच हुआ एमओयू: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व अडानी समूह के प्रबंध निदेशक राजेश अडानी की उपस्थिति में सोमवार को राज्य सरकार व अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बीच एमओयू हुआ। एमओयू पर राज्य सरकार की ओर से राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड के एमडी बी. के. दोसी व अडानी समूह की ओर से अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीईओ विनीत जैन ने हस्ताक्षर किए।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर