पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छुट्टी पर गए एडीएम को बुलाने के लिए सीएस की मदद लेनी पड़ी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। छुट्टी पर गए जोधपुर के एडीएम को वापस बुलाने के लिए जोधपुर के कलेक्टर गौरव गोयल को मुख्य सचिव सी.के. मैथ्यू की मदद लेनी पड़ी। एडीएम (भूमि रूपांतरण) ओमप्रकाश बुनकर 12 जुलाई, 2013 को अवकाश पर गए थे और उनका उपार्जित अवकाश 18 जुलाई, 2013 तक के लिए ही मंजूर हुआ था।

इस बीच बुनकर को टोंक में स्थिति तनावपूर्ण होने पर विशेष ड्यूटी पर लगा दिया गया था। इसकी जानकारी भी जोधपुर कलेक्टर को बुनकर से फोन पर हुई बातचीत से पता चली। जोधपुर के कलेक्टर ने गुरुवार को सीएस को भेजे पत्र में कहा कि बुनकर के समय पर काम पर नहीं लौटने से कई काम प्रभावित हो रहे हैं।

इनमें वीआईपी विजिट, ईवीएम की मॉनिटरिंग, उत्तराखंड में लापता लोगों के परिजनों को सहायता, स्वतंत्रता दिवस समारोह, जिला सतर्कता समिति, मेहरानगढ़ दुखांतिका के संबंधी काम, सहायता शाखा, मारवाड़ कल्चरल डवलपमेंट सोयायटी के समस्त काम की मॉनिटरिंग, ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट संबंधी महत्वपूर्ण काम शामिल है।


कलेक्टर ने सीएस से विशेष आग्रह किया कि टोंक कलेक्टर को बुनकर को कार्यमुक्त कर जोधपुर भेजने के लिए निर्देश दिए जाएं।