पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. अब बिजली बिल की गलतियां ऑनलाइन सिस्टम पर सही करने के बाद ही उपभोक्ता को डुप्लीकेट बिल दिया जाएगा। जयपुर डिस्कॉम के एमडी एके गुप्ता ने सभी इंजीनियरों को आदेश जारी कर दिया है। पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी गई है। शहर में मीटर रीडिंग फोटो बिलिंग सिस्टम लागू होने के बाद से उपभोक्ताओं को गलतियों वाले बिल थमाए जा रहे हैं। बिलिंग में भी 15 से 20 दिन की देरी हो रही है। शिकायत करने पर अधिकारी एक बार बिल सही करदेते हैं पर अगले बिल में फिर से गलती या जमा हुई राशि जुड़कर आ जाती है। उपभोक्ताओं को कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
बिलों में ये गलतियां
मीटर की फोटो नहीं। बिल अंदाजे से बनाए जा रहे हैं।
खपत कम, पर भी पिछली रीडिंग जोड़कर ज्यादा राशि के बिल दिए जा रहे हैं।
बिलों में अंतिम तारीख प्रिंटिंग व मोहर में अलग- अलग होने से असमंजस।
पिछला बिल जमा होने के बावजूद नए बिल में बकाया राशि जोड़ी जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.