पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • America Play Game With Support Of Devyani Jaipur Rajasthan

'देवयानी सिर्फ मोहरा थी, भारत को सबक सिखाना चाहता था अमेरिका'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. भारत-अमेरिका के बीच राजनयिक विवाद के केंद्र में रहीं देवयानी खोबरागड़े अपने पिता उत्तम खोबरागड़े के साथ रविवार को जयपुर में थीं। जयमहल पैलेस में जब उनसे विवाद के बारे में पूछा गया तो वे चुप रहीं। उनकी जगह पिता उत्तम ने मोर्चा संभाला और अमेरिका को अहंकारी और घमंडी कहा। बकौल उत्तम-देवयानी सिर्फ मोहरा थी, सबक तो भारत को सिखाना चाहता था अमेरिका।

उन्होंने भारतवंशी अमेरिकी अटॉर्नी प्रीत भरारा पर भारतीय न्यायपालिका की अवहेलना के आरोप लगाए। उत्तम बोले-कैसे किसी स्थाई मिशन पर नियुक्त भारतीय नागरिक को अमेरिका से निकाला जा सकता है। फिलहाल देवयानी से मिलने उसकी बेटियां और पति अमेरिका से भारत आ रहे हैं।

आगे की स्‍लाइड में पढ़ें पूरा इंटरव्‍यू।

कंटेंट : लक्ष्मीप्रसाद पंत/ द्वैपायन बोस।

PHOTO : योगेंद्र गुप्‍ता।