पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमिर और अनुष्का शर्मा ने ‘आई एम ऑर्गन डोनर’ कार्ड पर किए हस्ताक्षर

आमिर और अनुष्का शर्मा ने ‘आई एम ऑर्गन डोनर’ कार्ड पर किए हस्ताक्षर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर . अभिनेता आमिर खान ने राजस्थान में भी ऑर्गन ट्रांसप्लांट की शुरूआत पर खुशी जताते हुए कहा कि एक ब्रेन डेड व्यक्ति 9 लोगों को जीवन दान दे सकता है। रक्तदान की तरह अंगदान भी महादान है। इस कार्य में सभी को आगे आना चाहिए। शनिवार को वर्ल्ड ट्रेड पार्क में फिल्म प्रमोशन के लिए आमिर खान जयपुर आए थे।
एमएफजेसीएफ की कन्वीनर भावना जगवानी व ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर दिलीप जैन के सवालों पर आमिर खान ने यह बात कही। इस मौके पर एमएफजेसीएफ के सदस्यों ने अंगदान जागरूकता कार्यक्रम के तहत जनता में संदेश पहुंचाने के लिए सहयोग करने की बात कही। फिल्म अभिनेता आमिर खान व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आमजन में अंगदान का संदेश पहुंचाने के लिए आई एम ऑर्गन डोनर कार्ड पर हस्ताक्षर किए।