पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विराट के साथ PK देखना चाहती हैं अनुष्का

विराट के साथ PK देखना चाहती हैं अनुष्का, कर रही हैं उनके फ्री होने का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म पीके की टीम इसके प्रमोशन के लिए शनिवार को जयपुर में थी। इस अवसर पर आमिर ने कहा, यहां के लोगों के लिए फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसकी ज्यादातर शूटिंग राजस्थान में हुई है। जब निर्देशक राजकुमार हीरानी से पूछा गया कि क्या वे बाकी दो खान स्टार्स - शाहरुख और सलमान - के साथ भी काम करना चाहेंगे तो उनके बोलने से पहले ही आमिर ने कहा, लेकिन क्या इम्परफेक्ट खान्स के साथ काम करेंगे?
स्क्रिप्ट मिली तो सलमान और शाहरुख के साथ भी काम करेंगे

बाद में राजू से बोले कि तीनों खान्स के लिए एक स्क्रिप्ट लिखें। राजू बोले, स्क्रिप्ट मिली तो सलमान और शाहरुख के साथ भी काम जरूर करेंगे। अनुष्का ने कहा, आमिर के साथ काम करके जान लिया है कि उन्हें परफेक्ट एक्टर क्यों कहा जाता है। आमिर और राजू से सिटी रिपोर्टर की बातचीत के कुछ अंशः

फिल्म की कहानी और भूमिका के बारे में कुछ बताएंगे?
आमिरः कुछ खास नहीं बता पाऊंगा। जब मैंने खुद राजू से स्क्रिप्ट सुनी तो अंदाजा नहीं था कि मेरा किरदार क्या है। जो मजा मुझे स्क्रिप्ट सुनकर आया... मैं हंस रहा था, रो रहा था, जज्बाती हो रहा था। बहुत ही खूबसूरत अनुभव है। पीके बहुत अजीबो - अजीबो हरकत करता है, इसलिए सब उसको ये ही बोलते हैं- पीके आया है क्या।

पूरी फिल्म में, आपने एक बार भी पलक नहीं झपकाई। ऐसा करना कितना कठिन था? खुद को कैसे तैयार किया?
आमिरः बहुत मुश्किल था मेरे लिए। मैंने ग्रीन कलर के लेंस भी इस्तेमाल किए हैं। इसलिए बिना पलकें झपकाएं सीन करना मुश्किल हो जाता है। लगता था कर नहीं पाऊंगा, लेकिन शुक्र है सब अच्छे से हो गया।

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान तक अपनी फिल्में रियलिटी शोज़ में प्रमोट करते हैं, आप नहीं गए। क्यों?
आमिरः मेरा मानना है कि हर जगह जाना जरूरी नहीं है। हमारे पास फिल्म प्रमोट करने के लिए बजट है। ये टीवी शो उन कलाकारों के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म हैं, जो न्यू कमर हैं, जिनके पास फिल्‍म प्रमोशन के लिए बजट नहीं होता।

आप एक ही कहानी पर पांच साल उतने ही जुनून और जज्बे के साथ कैसे काम कर पाए?
राजकुमार हीरानीः अगर कामयाब बनना है तो जज्बे को हर वक्त जिंदा रखना पड़ता है। हमने स्क्रिप्ट 17 महीने में तैयार की। पहली दफा आमिर को स्क्रिप्ट में कमी नजर आई। फिर दो महीने बाद स्क्रिप्ट में बदलाव करके सुनाया। तब आमिर ने कहा कि अब परफेक्ट है। स्क्रिप्ट में बदलाव फिर भी नहीं रुके। हम ये इसलिए कर पाए, क्योंकि हम दर्शकों के बीच कुछ अच्छा पहुंचाना चाहते हैं।

पीके फिल्म क्या मैसेज देगी?
राजकुमार हीरानीः क्या मैसेज है फिल्म में, इसके लिए तो फिल्म देखनी होगी। मैं इतना विश्वास दिलाता हूं कि फिल्म समाज को मैसेज जरूर देगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें अनुष्का, आमिर और पीके की टीम की जयपुर पहुंचने की PHOTO