पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ashok Gehlot, Vasundhara Raje Scindia, Rajasthan, Jaipur News,

'वसुंधरा ने किसानों का पैसा लूट कर लंदन, मॉरिशस और मुंबई के महलों में लगाया'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगरू/ दूदू/किशनगढ़। कांग्रेस संदेश यात्रा के छठे दौर के पहले दिन शनिवार को सभाओं में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे पर जवाबी हमला बोला। गहलोत ने कहा कि वसुंधरा लूट का हिसाब दें कि किसानों का वह पैसा कहां गया, जो मोदी एंड कंपनी लूटकर ले गए।
लूट का पैसा किन महलों में लगा। उस पैसे का हिसाब दें जो लंदन, मॉरीशस और मुंबई ले जाया गया। प्रदेश की जनता आज उनकी झूठ की राजनीति को समझ चुकी है। वसुंधरा राजे के जुमलों पर जंग लग चुकी है। केंद्रीय संचार मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा लोगों के जज्बातों से खेलने की राजनीत करती है। चुनाव से पहले आलोचना करना आसान होता है। विरोधियों से कहना चाहूंगा कि योजनाओं में कोई कमी दिखती है तो आकर सुझाव दीजिए।
डॉ. चंद्रभान ने कहा कि वसुंधरा आरोप प्रमाणित करें या माफी मांगें। भाजपा-आरएसएस में तो झूठ और अफवाहें फैलाने की बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती है। प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, कुछ पार्टियां बरसाती मेढ़कों की तरह नजर आने लग जाती है।
भाजपा की यात्रा भी बरसाती मेढ़कों की तरह ही है। दूदू सभा में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटी। डेयरी मंत्री बाबूलाल नागर ने इसका कारण आखातीज बताया।
बगरू-दूदू नहीं आए कटारिया
बगरू और दूदू की सभा में जयपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया नहीं आए। इसे जयपुर देहात कांग्रेस की गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।