पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रामदेव बोले- राहुल को ट्यूशन की जरूरत, कहा 10-15 साल पुरानी बात कर रहे हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. योग गुरु स्वामी रामदेव ने आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस विरोधी मुहिम छेडऩे का ऐलान किया है। बुधवार को जयपुर में आयोजित भारत स्वाभिमान के प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने आए रामदेव ने प्रेस वार्ता में गांधी परिवार और दिल्ली की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी पर जमकर जुबानी हमले बोले। राहुल गांधी की परिपक्वता को लेकर पूछे गए एक सवाल पर रामदेव बोले कि राहुल को ट्यूशन करना चाहिए। वे 10-15 साल पुरानी बाते कर रहे हैं जो औचित्यहीन है। समय-समय पर अलग-अलग मुद्दों पर चुनाव होते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में उनका संगठन सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के लिए 30 करोड़ लोगों से घर-घर जाकर संपर्क करेगा और वोटों का ध्रुवीकरण करेगा।

राहुल-सोनिया के खिलाफ प्रचार

रामदेव ने कहा कि मैं किसी राजनीतिक मंच पर नहीं जाऊंगा, लेकिन सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के लिए मेरा अभियान जारी रहेगा। अमेठी और रायबरेली में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ प्रचार करेंगे और दावा किया कि वे दोनों इस बार चुनाव हारेंगे। उनका दावा है कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की 60 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी।

चुनावों का नेतृत्व अकेले राहुल गांधी को सौंपे जाने के सवाल पर रामदेव बोले कि कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी को पटखनी मिल जाए और चुनाव के बाद वह अकेले ही रहने वाले हैं।

आगे पढ़ें पूरी खबर...