पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालों से गुजर रही पाइपलाइन, घरों तक कनेक्शन

दूषित पानी की हकीकत: नालों से गुजर रही पाइपलाइन, घरों तक कनेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. जलदाय विभाग के इंजीनियरों की लापरवाही के कारण सोढ़ाला क्षेत्र के सुशीलपुरा, गणेशनगर, गायत्रीनगर, जमना डेयरी, फूटल्या का बाग, कुमावत कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन व कनेक्शन गंदे नालों से गुजर रहे हैं। इससे क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई होने की संभावना से नकारा नहीं जा सकता। चिकित्सा विभाग के सर्वे में शनिवार को पीलिया के 19 नए मरीज सामने आए हैं।

हसनपुरा के मजदूर नगर में भी शनिवार को दूषित पानी की सप्लाई होने के बाद लोगों ने आक्रोश जताया है। वहीं जलदाय विभाग के एक्सईएन मुकेश गोयल व एईएन दीपक शर्मा खुद को कार्यवाही से बचाने के लिए क्षेत्र में साफ पानी सप्लाई होने की दलील दे रहे हैं। मजदूर नगर में दूषित पानी की शिकायत होने के बावजूद विभाग शनिवार को भी लीकेज नहीं ढूंढ़ पाया।