पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BB Mohanti Girl Abusing Case Jaipur Rajasthan

IAS बीबी मोहंती के खिलाफ पुलिस को मिले ठोस सबूत , पीड़िता ने पहचाने कपड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. एमबीए छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी आईएएस अफसर बीबी मोहंती के खिलाफ पुलिस को ठोस सबूत मिले हैं। पुलिस को स्वेज फार्म आईरिस अपार्टमेंट स्थित मोहंती के फ्लैट पर सर्च के दौरान यौन संबंधों से संबंधित चीजों के पैकेट मिले हैं। पुलिस ने पीडि़ता की मौजूदगी में मोहंती के कपड़े भी जब्त किए हैं।

एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म का केस दर्ज होने के पांच दिन बाद भी पुलिस वरिष्ठ आईएस अफसर बीबी मोहंती का सुराग नहीं लगा पाई। हालांकि, सूत्रों से पता चला है कि वे अपने परिचित आईएएस अधिकारी के पास दिल्ली गए हैं। इधर, कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने गुरुवार को पीडि़ता को लेकर करीब सात घंटे तक मौका-मुआयना किया।

मोहंती के सीकर रोड पर फार्म हाउस, हरमाड़ा में ईडन गार्डन रेस्टोरेंट और आइरिस अपार्टमेंट के फ्लैट की तलाशी ली और साक्ष्य जुटाए। आरोपी की घरेलू नौकरानी और सुरक्षा गार्ड के बयान भी दर्ज किए। पीडि़ता के बयानों के आधार पर पुलिस ने चेन्नई, भरतपुर, उदयपुर, गोवा, मुंबई, आगरा व अन्य जगह के होटलों का रिकॉर्ड मंगानेके लिए पुलिस ने संबंधित थानों को सूचना दे दी है।

आगे की स्लाइड्स में जानें पीड़िता की बहन पर भी थी मोहंती की नजर और साथ ही 5वीं स्लाइड में जानें क्या था इस दुष्कर्म का पूरा मामला...

फोटो- पुलिस ने पीडि़ता को लेकर करीब सात घंटे तक मौका-मुआयना किया।