पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Big Bazaar Business Online Selling Concept

BigBazaar के साथ जुड़िए और पाइये खुद का बिज़नेस करने का मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। किशोर बियाणी के नेतृत्व वाले फ्यूचर ग्रुप ने बिजनेस टू बिजनेस (बीटूबी) को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन सेलिंग एजेंट बनाने का कांसेप्ट पेश किया है। ऑनलाइन सेलिंग एजेंट कहीं से भी ऑर्डर लेने और उत्पाद ग्राहक तक पहुंचाने में सक्षम होंगे। बिग बाजार की इस स्कीम के साथ जुड़कर उद्यमी खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इससे ऑनलाइन सेलिंग एजेंट आमदनी बढ़ा सकता है।
देश में सबसे पहले राजस्थान से होगी यह पहल
ऑनलाइन एजेंट कॉन्सेप्ट से जुड़कर आप कहीं से भी मुनाफा कमा सकते हैं। इससे अपने खरीदारों से संपर्क करके अपने पास सामान रखे बगैर ऑनलाइन सेलिंग कर सकने में सक्षम होंगे। इस मॉडल की शुरुआत देश में सबसे पहले राजस्थान से की जा रही है। यह जानकारी फ्यूचर ग्रुप के निदेशक विवेक बियाणी ने दी।
बिना सामान के ही काम करेंगे सेलिंग एजेंट
विवेक बियाणी के मुताबिक ये सेलिंग एजेंट कंपनी की ओर से दिए गए टेबलेट या स्लेट के माध्यम से ऑर्डर लेंगे। एजेंटों के पास 3G इंटरनेट एनेबल्ड टैबलेट होगा। इनपर सभी उत्पादों की लिस्ट होगी, जिसमें से ग्राहक प्रॉडक्ट चुन सकेगा। न्यूनतम ऑर्डर 500 रुपए का होगा। चयन के बाद सेलिंग एजेंट ऑर्डर देगा और फिर इस ऑनलाइन बिक्री के बाद सामान पहुंचाने का काम बिगबाजार डाट कॉम का रहेगा।
छोटे निवेश के जरिए बन सकते हैं ऑनलाइन सेलिंग एजेंट
देश का दिग्गज रिटेलर बिग बाजार ऑनलाइन सेलिंग एजेंट के जरिए विस्तार करेगा।
कंज्यूमर्स की संख्या तकरीबन 30 करोड़
BigBazaar.com के डायरेक्टर विवेक बियाणी ने बताया, “बिग बाजार में आने वाले ग्राहकों का फुटफॉल तकरीबन 30 करोड़ है और हम इस उपक्रम के जरिए और 30 करोड़ कस्टमर्स जोड़ना चाहते हैं।” कंपनी टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन नेटवर्क में भी निवेश कर रही है। फ्यूचर ग्रुप इंडिया की दिग्गज रिटेल कंपनी है। कंपनी के 95 शहरों में 1.6 करोड़ वर्ग फीट रिटेल स्पेस में स्टोर्स मौजूद है।