पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bus, Collision, Car, Jaipur, Jodhpur, Rajasthan, News

बस से टक्कर के बाद घिसटती चली गई कार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। कलेक्ट्रेट के पास शुक्रवार शाम 6:30 बजे एक रोजवेज बस ने स्विफ्ट कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और बस के साथ घिसटती चली गई। जेल में सिपाही मंडा भीमसिंह रैनवास के रामस्वरूप मीणा परिचित के साथ मिनी सचिवालय से विद्याधर नगर जा रहे थे।

कलेक्ट्रेट के पास एक कार रॉन्ग साइड से ओवरटेक करती निकली। उन्होंने अपनी कार डिवाइडर की तरफ ली तो पीछे से आ रही सीकर डिपो की रोजवेज बस ने टक्कर मार दी।

हुआ क्या
कार डिवाइडर पर जाकर पलट गई। रामस्वरूप और उनके साथी को चोट नहीं आई। बस में सवार दो यात्री जख्मी हुए। चालक मनोहर सिंह के खिलाफ रामस्वरूप ने केस दर्ज नहीं कराया है।