पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयूष गोयल बोले जनता के द्वार जाकर कर रही हैं काम

पीयूष गोयल ने की वसुंधरा की तारीफ, बोले- जनता के द्वार जाकर कर रही हैं काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। सरकार के एक साल के जश्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश के विकास के प्रति समर्पित है। गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल संभागीय दौरों के जरिए जनता के द्वार जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो सुनकर दंग रह गया कि ये पहली सीएम हैं जो घर -घर पहुंचकर काम कर रही हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने इस मौके पर पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत, अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका की याद दिलाई।
गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने मोदी और वसुंधरा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कांग्रेस के आरोपों पर कटारिया ने कहा कि, दिमाग खराब है या समझ में नहीं आता है, इतने सारे काम हुए है, एक बार आंखें खोलकर देखो तो सही। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल मलिक ने कहा कि सूरजगढ़ विधानसभा का उप चुनाव हारने के बाद मैंने वसुंधरा राजे से कहा कि राणी को कोई काणी नहीं कहता है। मलिक ने कहा, सीएम को बताया कि जो राणी को काणी कहने का साहस रखे, ऐसे लोगों को साथ रखे और संगत में रहे।
तिवाड़ी बैठे रहे, बाकी सब उठे
सीएम के आने पर दोनों मंचों पर बैठे सारे नेता खड़े हो गए। मुख्य मंच के बायी ओर मंच पर पहली पंक्ति में बैठे तिवाड़ी अपनी जगह पर बैठे रहे।
राठौड़ ने कटारिया को पर्ची दी तो हो गए चुप : कटारिया जब धारा प्रवाह भाषण दे रहे थे, तो अचानक राजेंद्र राठौड़ ने पर्ची रख दी और सीएम के आने की सूचना दी। कटारिया चुप हो गए। इस मौके पर राजेंद्र राठौड़, अशोक परनामी, कालीचरण सराफ, राजेंद्र राठौड़, यूनुस खान, पुष्पेंद्र सिंह बाली, अरुण चतुर्वेदी, केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल, प्रो. सांवरलाल जाट, राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, मंत्री, मेयर निर्मल नाहटा, सांसद, विधायक, सभी जिलों से आए लोग मौजूद थे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर