पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Caught Gold At Jaipur Airport Jaipur Rajasthan

जयपुर एयरपोर्ट पर फिर पकड़ा सोना, बैग में रखा था एक किलो सोना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. शारजाह से चोरी-छिपे एक किलो सोना लाते हुए चूरू निवासी एक यात्री को कस्टम्स विभाग ने गुरुवार को एयरपोर्ट पर पकड़ लिया। उसके पास से सोने की ड्यूटी चुकाने लायक विदेशी करेंसी भी मिली। यात्री ने टैक्स बचाने के लिए सोना रखा बैग दूसरे यात्री को बाहर ले जाने के लिए दे दिया।

अधिकारियों को स्कैनिंग के दौरान ही बैग में सोना होने का पता लग चुका था। लेकिन, यात्री के डिक्लेरेशन फार्म भरने का इंतजार किया गया।

जब उसने सोना लाने की जानकारी नहीं दी, तो दोनों को पकड़ लिया कस्टम्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर होनहार सिंह ने बताया कि दोनों यात्री एयर अरेबिया की फ्लाइट से सुबह 9:30 बजे जयपुर आए थे। चूरू निवासी यात्री ने कस्टम्स काउंटर से पहले ही अपना बैग नागौर निवासी दूसरे यात्री को बाहर ले जाने के लिए दे दिया।

इस पर नजर रखे इंटेलीजेंस के अफसर उसके पीछे हो गए। यात्री बैग लेकर एयरपोर्ट के दरवाजे पर खड़ा हो गया। इधर, चूरू निवासी यात्री ने जब डिक्लेरेशन फार्म में सोने की जानकारी नहीं दी तो दोनों को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। यात्री के पास सोना खरीद का बिल मिला है। हालांकि तस्करी की आशंका से कस्टम्स ने इनकार नहीं किया है।

2.5 लाख का टैक्स चुराने की थी नीयत
पूछताछ में पता चला है कि यात्री के मन में टैक्स बचाने का लालच आ गया था। उसे लगा कि कस्टम्स अधिकारी उसे टोकेंगे तो वह टैक्स चुका देगा। चूरू निवासी यह यात्री शारजाह में श्रमिक है, और सात महीने बाद वह वापस लौटा था। नियमानुसार छह माह विदेश में रहने वाला कोई भी शख्स एक किलो तक सोना ला सकता है। उसे 10 फीसदी ड्यूटी चुकानी होती है।

सोना तस्करी के आरोपियों की जमानत खारिज, जेल भेजा
एयरपोर्ट के कूड़ेदान में मिले तीन किलो सोने के मामले में आरोपी एयर इंडिया के निलंबित सीनियर सुपरवाइजर समीर निगम की जमानत अर्जी खारिज हो गई है। कोर्ट ने मस्कट से विमान की सीट के नीचे छिपाकर ढाई किलो सोना तस्करी मामले में आरोपी आरिफ की जमानत याचिका भी खारिज कर दी। दोनों को 3 फरवरी तक के लिए जेल भेज दिया।