(समारोह के दौरान ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था होगी।)
जयपुर. सरकार का एक साल पूरा होने पर शनिवार को जनपथ पर समारोह के दौरान ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की है। डीसीपी ट्रेफिक
हैदरअली जैदी मुताबिक यातायात की व्यवस्था इस प्रकार रहेगी।
दिल्ली रोड के भारी वाहन बंध की घाटी, धोबीघाट, टीपी नगर फ्लाई ओवर, रोटरी सर्किल, जवाहर नगर बाईपास होकर यूनिवर्सिटी क्वाटर्स तक आएंगे। वाहन झालाना सांस्थानिक क्षेत्र में पार्क होंगे।
सीकर रोड के भारी वाहन 14 नंबर विश्वकर्मा से सीकर रोड, चौमूं तिराहा, पानीपेच, चिंकारा, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा, गवर्नमेंट प्रेस चौराहा, चौमूं हाउस सर्किल से पृथ्वीराज रोड होकर उद्योग मैदान में पार्क होंगे। यहां पार्किंग भरने पर रोडवेज कार्यालय से सिविल लाइंस फाटक के बीच में रेलवे लाइन की एक तरफ व सिविल लाईन फाटक से 22 गोदाम पुलिया की तरफ जाने वाली साइड में एक लाइन में वाहन पार्क होंगे।
कालवाड़ रोड से आने वाले भारी वाहन: कालवाड़ एडपोस्ट, कांटा चौराहा, लता सर्किल, चौमूं तिराहा, पानीपेच, चिंकारा, खासाकोठी, गवर्नमेंट हॉस्टल, चौमूं हाउस सर्किल से पृथ्वीराज रोड होकर उद्योग मैदान में पार्क हो सकेंगे।
अजमेर रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन: अजमेर रोड से दो सौ फीट बाईपास, किसान धर्मकांटा, गुर्जर की थड़ी, लक्ष्मीमंदिर, टोंक रोड से होकर एसएमएस स्टेडियम के पूर्वी गेट टोंक रोड से प्रवेश कर एसएमएस स्टेडियम के अंदर वाहन पार्क होंगे।
आगरा भरतपुर रोड से आने वाले भारी वाहन: खोह नागोरियान रोड, जगतपुरा फाटक, हनुमान तिराहा, अपेक्स सर्किल, झालाना बाईपास होकर रॉयल्टी तिराहा, यूनिवर्सिटी क्वाटर्स एवं झालाना सांस्थानिक क्षेत्र में पार्किंग होगी।
कोटा व टोंक की तरफ से आने वाले भारी वाहन: टोंक रोड से हल्दीघाटी चौराहा, प्रताप नगर, जगतपुरा, हनुमान तिराहा, अपेक्स सर्किल, झालाना बाईपास होकर रॉयल्टी तिराहा, यूनिवर्सिटी क्वाटर्स तक एवं झालाना सांस्थानिक क्षेत्र में पार्क होंगे। इसी तरह कोटा एवं टोंक की तरफ से आने वाले वाहन टोंक रोड से सांगानेर फ्लाईओवर, पुराना बाईपास, दुर्गापुरा, गोपालपुरा, लक्ष्मीमंदिर, टोंक रोड से होकर एसएमएस स्टेडियम के पूर्वी गेट टोंक रोड से प्रवेश कर एसएमएस स्टेडियम के अंदर पार्क हो सकेंगे।
हल्के व चौपहिया वाहनों की पार्किंग: एसएमएस इंवेस्टमेंट अंबेडकर सर्किल के पास, सेंट्रल पार्क, पृथ्वीराज रोड, लक्ष्मी विलास होटल के पास, गांधी सर्किल के पास, अमरूदों का बाग की खाली जगह पर वाहनों की पार्किंग होगी।
अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग: पोलो ग्राउंड व गोल्फ क्लब पार्किंग पर होगी। भारी वाहनों की पार्किंग भर जाने पर व अजमेर रोड से अगर कोई भारी वाहन सीधे आते है तो उनकी पार्किंग गीजगढ़ टॉवर के सामने खाली जमीन, हवा सड़क व पुराने सोढ़ाला थाने के पास मेट्रो लाइन के नीचे करवाई जाएगी। यहां पार्किंग निषेध रहेगी: डीसीपी ट्रेफिक ने अपील की है कि जनपथ, हवा सड़क, सहकार मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, पृथ्वीराज मार्ग, भवानी सिंह रोड, पंकज सिंघवी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी। इस रूट पर चलेंगी मिनीबसें: भवानी सिंह रोड, सहकार मार्ग, हवा सड़क, सरदार पटेल मार्ग पर चलती है। उन्हें आवश्यकतानुसार समानांतर मार्गों से निकाला जाएगा।