जयपुर. भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर शनिवार को जनपथ पर समारोह होगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोपहर एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगी। वे एक साल की उपलब्धियों के अलावा अपना विजन पेश करेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल होंगे। गडकरी 87 किमी के बांसवाड़ा- दमोह- गुजरात राष्ट्रीय हाईवे निर्माण समेत कई घोषणाएं कर सकते हैं।
इससे पहले राजे सुबह 8:30 बजे अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रृद्धांजलि देंगी। सुबह 10:15 बजे पांचबत्ती स्थित डिस्पेंसरी में कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प लगेगा। सुबह 11 बजे रामलीला मैदान में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लगेगी। शाम 5 बजे अल्बर्ट हॉल पर भक्ति उत्सव जयंतिका का आयोजन होगा।
5वीं तक के बच्चों की छुट्टी
कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर ने शनिवार को जयपुर शहर के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा एक से 5 तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें