पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. विधानसभा में मुख्यमंत्री व सदन की नेता वसुंधरा राजे ने बुधवार को विपक्ष को घेरा। पूर्व सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। अपनी सरकार का विजन स्पष्ट किया। पांच घोषणाएं कीं और नेता प्रतिपक्ष व विपक्षी सदस्यों की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की अधीनस्थ व मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की भर्ती राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड के जरिये होगी। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस बीच विधानसभा का पहला सत्र 6 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया है।
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने धन्यवाद प्रस्ताव पर विरोध जताया और गहलोत सरकार की योजनाओं की तारीफ की। राजे ने कहा कि उनकी सरकार बदले की राजनीति में नहीं, राजनीति में बदलाव की भावना से काम करेगी। कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि मिलकर राजस्थान के विकास का मिशन लेकर चलेगी। उन्होंने कविता भी पढ़ी- हर चेहरा हो हंसता गाता, हर चेहरे पर हो मुस्कान,... सपने हों साकार सभी के, सब बोलें जय-जय राजस्थान।
वसुंधरा राजे ने सभी विभागों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस सरकार पर वार किए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने जनता के बीच भाजपा पर जितना कीचड़ उछाला उतने ही कमल खिल गए। बीते पांच सालों में राज्य भ्रष्टाचार में नंबर वन, अपराध में नंबर 2, महिला उत्पीडऩ में नंबर 2, दलित अपराध में नंबर 1, आदिवासी उत्पीडऩ में नंबर 1 और महिला साक्षरता में सबसे नीचे पायदान पर पहुंच गया। 2008 की तुलना में पिछली सरकार ने दोगुना कर्ज ले लिया। आखिर कर्ज का पैसा गया कहां।
आगे की स्लाइड में पढ़िए 60% तक भर्तियां हो सकती हैं चयन बोर्ड के जरिये...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.