पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chndrabhan Says I Am Responsible For Loss Of Congress Rajasthan

पार्षदों के हंगामे पर तैश में आए चंद्रभान बोले: हां, मैं ही हूं हार का जिम्मेदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर. कांग्रेस के स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों के सम्मेलन में पदाधिकारियों के अलग-अलग सुर थे। किसी ने संगठन को हार का जिम्मेदार बताया तो किसी ने सरकार को। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान के भाषण में कुछ पार्षद खड़े होकर विरोध तक जताने लगे। प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने अपनी बात को संतुलित रखने का प्रयास किया तो एक दिन पहले संगठन को दोषी बताने वाले प्रदेश प्रभारी गुरुदास कामत ने अपने सुर ही बदल लिए।

राजनीति में मेहनत बर्बाद नहीं जाती

चंद्रभान ने जैसे ही संगठन की बात की और कहा कि कामत साहब ने कह दिया कि संगठन ही जिम्मेदार है। मैं मानता हूं संगठन में भी कमी है। इसी दौरान कई पार्षद खड़े हो गए और बोलने लगे, आप ही हो हार के जिम्मेदार। आपने पार्टी को कमजोर कर दिया। इस पर चंद्रभान आवेश में आ गए। बोले, हां, मैं ही जिम्मेदार। हार कोई राजस्थान में ही थोड़ी हुई है।

आगे की स्लाइड्स में जानें क्यों आया चंद्रभान को गुस्सा...