पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Circle Remove For Easy Traffic Of Jaipur

सुगम ट्रैफिक के लिए सर्किल हटेंगे, स्थानांतरित करने को लेकर जेडीसी ने किया दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने और सर्किलों को अन्य जगह स्थानांतरित करने को लेकर शनिवार को जेडीसी शिखर अग्रवाल ने शहर की सर्किलों को दौरा किया। ट्रैफिक में बाधित सर्किलों को अन्य जगह स्थानांतरित करने के लिए अधिकारियों को कार्य योजना बनाने और स्थापित करने के निर्देश दिए। वहीं जेडीसी ने मिसिंग लिंक जोड़ने, स्लिप लेन बनाने और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की कार्ययोजना बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

जेडीसी ने पुलिस मेमोरियल सर्किल की मूर्तियों को मोती डूंगरी रोड स्थित दादू सर्किल पर स्थापित करने के लिए अधिकारियों प्लान बनाने बनाने का निर्देश दिए। चौमू पुलिया के पास राव शेखाजी सर्किल, झोटवाड़ा में वीर दुर्गादास सर्किल के आसपास ट्रैफिक की बेहतर निकासी के लिए ट्रैफिक प्लान बनाने, पाराशर सर्किल, सतीशचंद्र अग्रवाल सर्किल से मूर्तियां एक ओर उचित स्थान पर स्थापित की जाएंगी। नारायण सर्किल की ओर से जाने वाली स्लिप लेन की बेहतर डिजाइन तैयार करने, यहां मंदिर को अन्य जगह स्थापित किया जाएगा।
नारायण सर्किल की बायीं तरफ एवं उनियारा हाउस की ओर से दो नई स्लिप लेन बनाई जाएगी। 22 गोदाम सर्किल के पास मंदिर को अन्यत्र स्थापित किया जाएगा। लजीज रेस्टोरेंट के पास से जनपथ की ओर जाने वाली सड़क से अवरोध हटाकर चौड़ी की जाएगी, बजाज नगर तिराहे को चौराहे में बदला जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर में कई सड़कों से अतिक्रमण हटाकर चौड़ी की जाएगी।