जयपुर. सेंट्रल पार्क में जेडीए ने जन सहयोग से तीन क्लाक टावर्स लगाए हैं। टावर्स का उद्घाटन जेडीए सचिव पवन अरोड़ा ने किया। उन्होंने बताया कि वॉच टॉवर सचिवालय के सामने वाले प्रवेश द्वार के निकट, पृथ्वीराज रोड और गोल्फ क्लब के प्रवेश द्वार के निकट लगाए गए हैं। यू फाइनेंसर्स के डायरेक्टर संजय अग्रवाल भी इस दौरान साथ थे।