पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। हार के बाद कुछ पदाधिकारियों को छोड़ आमतौर पर सूने चल रहे प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में बुधवार को चहल-पहल थी। पार्टी के ऐसे पदाधिकारी भी नए प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के सामने उपस्थिति दर्ज करने पहुंचे, जो कभी-कभी ही नजर आते हैं। सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक पीसीसी में बैठे पायलट को दिनभर बधाई देने वालों की कतार लगी रही।
पायलट ने बधाई देने और मिलने पहुंचे पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि वे प्रदेश कार्यकारिणी में फिलहाल कोई फेरबदल नहीं कर रहे, लेकिन पदाधिकारियों को टाइम बाउंड परफॉरर्मेंस देनी होगी। जो अच्छा काम करेगा, वही प्रदेश कार्यकारिणी में टिक पाएगा।
पार्टी के प्रदेश महासचिव नीरज डांगी, सचिव विक्रम सिंह शेखावत, आर.आर. तिवाड़ी, उपाध्यक्ष रमाकांत व्यास, रामचंद्र सराधना, प्रवक्ता सत्येंद्र राघव भी बुधवार को पीसीसी में थे। उधर, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में इस बात की भी चर्चा रही कि मंगलवार को पायलट के स्वागत में किसकी कैसी परफॉरर्मेंस रहा। पायलट के परफॉरर्मेंस दिखाने की हिदायत के बाद प्रदेश महिला मोर्चा की स्वागत टीम में आईं कम महिलाओं की भी चर्चा थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.