पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 200 करोड़ शहर में सड़क निर्माण पर खर्च करेगा निगम

सड़क निर्माण पर 200 करोड़ खर्च करेगा निगम, इस बार बढ़ाया गया बजट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शहरी सरकार का इस साल का बजट 1257 करोड़ रुपए का होगा। आगामी 13 फरवरी शुक्रवार को होने वाली साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2015-16 का बजट पेश किया जाएगा। पिछले साल 1128 करोड़ रुपए का बजट लाया गया था।

निगम ने इस बार के बजट में आय की बजाय सिर्फ व्यय पर ही ध्यान दिया है। वर्ष 2014-15 के बजट में जो वसूली प्रावधान रखे गए थे, उनमें बदलाव नहीं किया गया है। पिछले साल गृहकर वसूली के लिए 50 करोड़ रुपए और बकाया यूडी टैक्स के लिए 150 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित था। वह इस बार के बजट में भी इतना ही रखा गया है। कारण, इस वित्तीय वर्ष में यूडी टैक्स के पेटे 28 करोड़ और विज्ञापन से वसूली में 19 करोड़ रुपए की आय हुई है, जबकि गृहकर से सिर्फ 80 लाख रुपए ही निगम को मिल पाए। इसी तरह 8 करोड़ की लीज बकाया है, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपए की ही वसूली हुई।
कितनी वसूली के दावे थे, कितनी हुई
यूडी टैक्स : 150 करोड़ वसूली लक्ष्य 25.34 करोड़ रुपए
गृहकर : 50 करोड़ की आय का लक्ष्य68.73 लाख रुपए
विज्ञापन बोर्ड : 35 करोड़ का लक्ष्य 15.31 करोड़ रुपए
इमारती कामों व विकास तामीर से 60 करोड़ 20.49 करोड़ रु.
रोड कटिंग : 5 करोड़ का लक्ष्य 57.55 लाख रुपए
पार्किंग स्थल : 2 करोड़ रुपए का दावा 1.20 करोड़ रुपए
सीवर कनेक्शन : 1.50 करोड़ रु. का दावा77 लाख रुपए
सीवर रखरखाव : 3 करोड़ आय का दावा कुछ नहीं