पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Current By Mother And Son Killed In Riyadh

मां और बेटे की रियाद में करंट लगाकर हत्या, पिता, जेठ और जेठानी ने की वारदात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलसीसर (झुंझुनूं). टमकोर की रहने वाली टीना जांगिड़ और उसके चार साल के बेटे अक्षय की सऊदी अरब के रियाद शहर में पति, जेठ व जेठानी ने करंट लगाकर हत्या कर दी। उसका ससुराल राजगढ़ (चूरू) में था। वह कुछ समय से रियाद में रह रही थी। पति व जेठानी को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई अमित जांगिड़ से मिली जानकारी के अनुसार टमकोर के महावीरप्रसाद की बेटी टीना व उसके चार साल के बेटे अक्षय की 30 अगस्त को बिजली का करंट लगाकर पति, जेठ-जेठानी ने हत्या कर दी।
हत्या को हादसे का रूप देने के लिए घर में आग लगाकर फरार हो गए। योजना इतनी पहले से थी कि भागने के लिए टिकट भी बनवा ली थी। लेकिन ये भाग नहीं सके। पति व जेठाणी ने हत्या करना कबूल कर लिया है। दोनों जेल में बंद हैं। पिता महावीरप्रसाद दुबई में ही रहते हैं।
(टीना व बेटा अक्षय का फाइल फोटो।)