पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रतिबंधित जिले रिजल्ट में हैं आगे, साक्षरता में पीछे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. प्रतिबंधित जिलों के मामले में भले ही राज्य सरकार दोहरा रवैया अपना रही हो, लेकिन इन 10 जिलों में कई जिले तो बोर्ड परीक्षा परिणाम में सामान्य जिलों से भी आगे हैं। यही नहीं बोर्ड के औसत परिणाम को भी कुछ जिलों ने पीछे छोड़ दिया है। यहां तक की जयपुर, कोटा जैसे शहरों का परिणाम में कुछ जिलों से काफी कम है। हालांकि 2011 के आंकड़ों के अनुसार इन 10 जिलों में से 8 जिले साक्षरता में प्रदेश के अन्य जिलों से पिछड़े हुए हैं। इस मामले में बारां, बीकानेर ने अन्य सामान्य जिलों को काफी पीछे छोड़ रखा है। यहां तक की सिरोही जैसे स्कूलों के परिणाम ने अचंभे में डाल दिया है।
ये जिले हैं औसत परिणाम से आगे
दसवीं के औसत परिणाम से बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, बारहवीं कला वर्ग में जालौर, झालावाड़, बारां, वाणिज्य वर्ग में बाड़मेर, बीकानेर, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालौर, बारां और विज्ञान वर्ग के औसत परिणाम से बांसवाड़ा, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालौर, सिरोही जिले के परिणाम अधिक रहा है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर