पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dog Of Health Minister Come Back At Home Rajasthan

घर लौटा पिंगल: मिल गया स्वास्थ्य मंत्री का पालतू पैट चार्ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. सिविल लाइंस के बंगला नंबर-48 के बाहर से शनिवार सुबह लापता हुआ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ का पालतू पैट चार्ली सोमवार को मिल गया। इसकी तलाश में बाकायदा एक सिपाही की ड्यूटी लगाई गई थी। रविवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले क्षेत्र के ही एक व्यक्ति को यह पैट बंगले से कुछ दूर सहमा हुआ सा मिला था। उन्होंने आसपास के लोगों से पैट के बारे में पूछा, फिर अपने साथ ले गए। सोमवार सुबह अखबारों में मंत्री का कुत्ता खो जाने की खबर पढ़ी तो वे उसे वहां सौंप आए। विदेशी नस्ल (पिंगल) के इस पपी की कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
फोटो- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ का पालतू पैट चार्ली