पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले माह से ई टोल, बूथ पर बिना वाहन रुके कटेगा टैक्स

अब होगा E-TOLL, बिना वाहन रोके कट जाएगा टैक्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। अगले माह से देश के सभी नेशनल हाईवे पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (इटीसी) शुरू हो जाएगा। यानी टोल पर बिना रुके सिर्फ एक टैग के जरिए आपका टैक्स कट जाएगा। राज्य के 29 टोल प्लाजा में से 20 पर इ-टोलिंग लेन तैयार भी हो चुकी है। मार्च अंत तक सभी टोल प्लाजा पर इ-टोल कलेक्शन का काम शुरू हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मार्च से देश के सभी नेशनल हाईवे पर इ-टोल कलेक्शन शुरू करने के निर्देश दे रखे हैं। एनएचएआई के डीजीएम हरीश शर्मा के अनुसार राजस्थान के सभी टोल प्लाजा अगले माह तक इटीसी से जोड़ दिए जाएंगे।
दो बड़े फायदे

दस मिनट बचेंगे हर बूथ पर
अनुमान के तौर पर एक टोल बूथ पर टोल कटाने में दस मिनट लगते हैं।
87 हजार करोड़ का ईंधन
हर साल टोल बूथ पर जाम की वजह से 87 हजार करोड़ का ईंधन बेकार।
काम कैसे करेगा: वाहन के विंड स्क्रीन पर फास्ट टैग लगाना होगा। बूथ पर बनी इ-टोल लेन में सेंसर के जरिए टैक्स कटेगा।
फास्ट टैग कैसे मिलेगा: आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक की शाखाओं में मिलेंगे। टोल प्लाजा और ग्राहक सेवा केंद्रों पर भी। रीचार्ज कराना होगा
टोल कटने की जानकारी कैसे मिलेगी?: मोबाइल पर मैसेज आएगा। बिना फास्ट टैग लगा वाहन अगर इ-टोल वाली लाइन में आया तो दोगुना टोल लगेगा
बचत यूं समझें
जयपुर कोटपुतली गुड़गांव हाईवे पर तीन टोल। 30 मिनट टैक्स कटाने में खर्च