पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Early Marriage Is Not Acceptable, Rajasthan, Rajasthan News, Jaipur

कम उम्र में शादी मंजूर नहीं, छोड़ा मां का साथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झालावाड़ शहर से सटे भिलवाड़ी गांव की छात्रा गायत्री मेघवाल (16) ने कम उम्र में शादी करने के अपनी मां के निर्णय का विरोध कर घर छोड़ दिया। वह दुर्गपुरा में अपने पिता के घर आ गई है। मां उसके सौतेले पिता के साथ अलग रह रही है। उसने परिजन के साथ मंगलवार को मिनी सचिवालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन भी दिया है, जिसमें उसने मां व सौतेले पिता को पाबंद कराने की मांग की है।

गायत्री ने बताया कि मां द्रौपदीबाई दुर्गपुरा निवासी पिता हरिश्चंद्र को छोड़कर भिलवाड़ी में भवानीशंकर के नाते आ गई थी। उस समय मुझे अपने साथ ले आई थी। इस साल 8वीं की परीक्षा देने के बाद उज्जैन (मप्र) में बुआ के घर गई थी। वहां बुआ के पास सौतेले पिता का फोन आया कि मेरा लगन कर रहे हैं। तब इस बात का पता चला। सोमवार को भिलवाड़ी पहुंची तथा कम उम्र में उसकी शादी करने निर्णय का विरोध कर घर छोड़ दिया।

इसके बाद दुर्गपुरा गांव में अपने बड़े भाई भैरुलाल को फोन करके झालरापाटन बुला लिया और वह शाम को बस में बैठकर वहां आ गई। वह उसे अपने पिता हरिश्चंद्र के घर दुर्गपुरा ले आया। गायत्री ने मंगलवार को अपने पिता हरिश्चंद्र मेघवाल, काका मांगीलाल व भाई भैरुलाल के साथ मिनी सचिवालय पहुंचकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने मां व सौतेले पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।