पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुखों की साक्षरता: जिला प्रमुखों में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा पढ़ी

जिला प्रमुखों की साक्षरता: जिला प्रमुखों में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा पढ़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. नव निर्वाचित जिला प्रमुखों में साक्षरता के मामले में महिलाओं का साक्षरता स्तर पुरुषों से बेहतर रहा है। कुल 33 जिला प्रमुखों में से 18 महिलाएं हैं। इनमें से 6 महिलाएं पोस्ट ग्रेजुएट हैं जबकि इनके मुकाबले 4 पुरुष ही पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वहीं 6 महिलाएं ग्रेजुएट हैं जबकि पुरुष ग्रेजुएट्स केवल 2 हैं। इसी तरह से सीनियर सेकेंडरी पास कुल 5 जिला प्रमुखों में से 3 महिलाएं, 2 पुरुष तथा सेकेंडरी पास 8 जिला प्रमुखों में से 2 महिलाएं तथा 6 पुरुष हैं। इनके अलावा एक महिला साक्षर तथा एक पुरुष प्रोफेशनल ग्रेजुएट है।
जिला प्रमुखों का साक्षरता स्तर
एक प्रोफेशनल ग्रेजुएट, 10 पोस्ट ग्रेजुएट, 8 ग्रेजुएट, 5 सीनियर सेकेंडरी, 8 सेकेंडरी तथा एक साक्षर है पोस्ट ग्रेजुएट : अजमेर, जयपुर, जोधपुर, झुंझुनूं, दौसा, धौलपुर, नागौर, प्रतापगढ़, भरतपुर और हनुमानगढ़। ग्रेजुएट : चित्तौडगढ, जैसलमेर, जालौर, बाड़मेर, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सिरोही, सीकर। सीनियर सेकंडरी : अलवर, उदयपुर,कोटा, गंगानगर, बूंदी, सेकेंडरी : करोली, चूरू, झालावाड़, टोंक, पाली, बारां, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, केवल साक्षर : बीकानेर
जिले में 9 पंस में कांग्रेस व 6 पंस में बने भाजपा का प्रधान : जिले में शनिवार को हुए प्रधान के चुनाव में 15 में से 9 पंचायत समितियों में कांग्रेस अपना प्रधान बनाने में कामयाब रही है। वहीं भाजपा को केवल 6 पंचायत समितियों में ही प्रधान बनाने में सफलता मिली। जिले की केवल एक पंचायत समिति जालसू में प्रधान बादाम देवी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिले की कई पंचायत समितियों में कांग्रेस व भाजपा की सीटों के बीच एक- दो का अंतर ही होने के कारण अंतिम समय तक क्रॉस वोट की अफवाह चलती रही। पावटा व जालसू पंचायत समितियों में भाजपा का कब्जा रहा है।

नवनिर्वाचित प्रधान :
आमेर पंचायत समिति : सीताराम शर्मा (भाजपा)
बस्सी पंचायत समिति : गणेश नारायण शर्मा (कांग्रेस)
चाकसू पंचायत समिति : पिंकी (कांग्रेस)
दूदू पंचायत समिति : संतोष (भाजपा)
गोविंदगढ़ पंचायत समिति : लालचंद शेरावत (कांग्रेस)
जमवारामगढ़ पंचायत समिति : रामजीलाल (कांग्रेस)
झोटवाड़ा पंचायत समिति : रामप्रसाद जाट (कांग्रेस)
कोटपूतली पंचायत समिति : मंजू कुमारी (भाजपा)
फागी पंचायत समिति : सरोज पारीक (कांग्रेस)
शाहपुरा पंचायत समिति : नंदलाल (कांग्रेस)
सांभरलेक पंचायत समिति : बबली कंवर (भाजपा)
सांगानेर पंचायत समिति : कैलाश कुमावत (कांग्रेस)
विराटनगर पंचायत समिति : शंभु दयाल रैगर (कांग्रेस)
पावटा पंचायत समिति : रेखा (भाजपा)
जालसू पंचायत समिति : बादाम देवी (भाजपा)