पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 साल में कांग्रेस ने राजस्थान को 10 साल पीछे किया: वसुंधरा

Interview: विपक्ष- 1 साल में कोई काम नहीं, वसुंधरा- मुझे 5 साल के लिए चुना है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(इंटरव्यू के दौरान वसुंधरा राजे।)
जयपुर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज अपनी सरकार का एक साल पूरा कर रही हैं। यह सही है कि सरकारों के काम-काज को एक साल के छोटे से काल-खंड में बांटकर नहीं देखा जा सकता। किंतु, एक उम्दा प्रशासक, राज्य के संसाधनों का सही इस्तेमाल और सरकार की दूरगामी सोच को समझने के लिए एक साल का वक्त कम भी नहीं होता है। दरअसल, एक साल पहले भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र और वादों के जरिए मतदाताओं से जो जज्बाती रिश्ता कायम किया था उसी रिश्ते ने सत्ता भी दिलाई है।
यह रिश्ता अब उन वादों को धरातल पर उतरते भी देखना चाहता है। सरकार और जनता के बीच का यह नाजुक संतुलन अब एक साल पूरा होने के बाद कितनी दूर चला है, खुद वसुंधरा राजे ने कुछ यूं भास्कर से बातचीत में बयां किया....।
2015 में तीन लाख करोड़ रु. के निवेश की प्लानिंग भी हमने कर ली है
भास्कर- आपको तो इस बात के लिए नाराज बताया जा रहा था कि टीम मोदी में आपकी पसंद के सांसदों को पद नहीं मिला। खासतौर पर दुष्यंत सिंह को ?
जवाब- ऐसा नहीं है। देखिए, वंशवाद की परंपरा खुद कांग्रेस की है। किसी का बेटा, किसी का रिश्तेदार हमारी राजनीति नहीं है। योग्यता ही हमारे लिए चयन की कसौटी है।
भास्कर-आप कांग्रेस की पिछली सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाती रही हैं। उन्होंने आखिरी साल में इतनी घोषणाएं कर डालीं कि खजाना ही खाली हो गया। क्या वाकई ऐसा है?
जवाब- हां, पिछली सरकार ने पैसा पानी की तरह बहाया। 2003-04 में हमारी सरकार थी तब राजस्व घाटा 3424 करोड़ था। 2007-08 में 1653 करोड़ रु. सरप्लस कर दिया था। पिछली सरकार के कुप्रबंधन से राजस्व घाटा 2500 करोड़ रु. हो गया। इतना ही नहीं, 2003-04 में राजकोषीय घाटा 6 फीसदी से ज्यादा था इसे घटाकर 2007-08 में 1.75 फीसदी पर ले आए।
भास्कर- आपकी सरकार का एक साल पूरा हुआ है। विपक्ष कहता है- सालभर में कुछ नहीं हुआ, हमारी योजनाओं पर चलते तो काम दिख जाता। सच्चाई है या उनका फ्रस्ट्रेशन?
जवाब- मुझे पांच साल के लिए चुना गया है न कि एक साल के लिए। 365 दिन में से चुनाव, आचार संहिता, छुट्टियां निकाल दें तो काम के केवल 151 दिन मिले। और हां, पिछली सरकार ने जो उल्टे-सीधे फैसले किए हैं, मेरे अफसर उन मामलों में कोर्ट के चक्कर ही लगा रहे हैं। ऐसी योजनाओं को क्या आगे बढ़ाते, जिनसे प्रदेश दस साल पीछे चला गया। काम अच्छे थे तो लोगों ने इस कदर क्यों हराया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें लोगों के राजस्थान के लोगों को सरकार के तरफ से क्या मिलेगा...
फोटो : अनिल शर्मा