पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुलाबों में महकी गुलदाऊदी

PHOTOS: गुलाबों में महकी गुलदाऊदी, कई वैरायटी के गुलाब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रदर्शनी तो गुलाब के फूलों की थी और उसमें भी क्वीन, प्रिन्स, प्रिन्सेज के नाम महक रही थीं, लेकिन उनके बीच गुलदाऊदी भी अपने खूबसूरत रंगों से मुकाबला कर रही थी। यह अवसर था गांधी नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में रविवार को 42वीं अखिल राजस्थान गुलाब प्रदर्शनी का।
दी रोज सोसायटी ऑफ राजस्थान की ओर से आयोजित इस एग्जीबिशन में गुलाब की विभिन्न वैरायटीज रखी गईं। साथ गुलदाऊदी भी डिसप्ले की गई। ऑन दी स्पॉट रोज पेंटिंग कॉम्पीटिशन भी हुआ, जिसमें 30 स्कूलों के करीब 300 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। जेडीए, जयपुर नगर निगम एवं राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स के सहयोग से राजस्थानी लोक-कला, कठपुतली शो व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। गुलाब की वैरायटी, रंग-आकार जैसे विभिन्न पैमानों पर बेस्ट खिताब दिए गए।

बेस्ट एग्जीबिशन ऑफ दि शो
एग्जीबिशन में ग्रुप 1 व 2 से बेस्ट रोज को डी.पी. जैन चैलेंज ट्रॉफी और सैकंड रोज को तारा जैन चैलेंज ट्रॉफी दी गई। बेस्ट एग्जीबिशन ऑफ दी शो को दी रोज सोसायटी ऑफ राजस्थान ट्रॉफी मिली। वहीं ग्रुप 1 व 2 से बेस्ट येलो फ्लावर को आर हकीकत राय मेमोरियल ट्राफी से नवाजा गया।

पेंटिंग कॉम्पीटीशन
ऑन दी स्पॉट रोज पेंटिंग कॉम्पीटीशन में टैगोर पब्लिक स्कूल, एमजीडी, साधु वासवानी, भारतीय विद्या भवन के स्टूडेंट्स ने पार्टीसिपेट किया। इसमें हाउस गार्डन, प्राइवेट एजेंसी व अलग-अलग ग्रुपों में 40 ट्रॉफियां व 250 अवॉर्ड दिए गए।