पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। राजस्थान में सिनेमा मनोरंजन कर मुक्त है। फिर भी टिकट महंगे हैं। जबकि अन्य प्रदेशों में मनोरंजन कर के बावजूद टिकट सस्ते हैं। टैक्स फ्री होने के बाद तो कीमत लगभग आधी हो जाती है। हाल ही प्रदर्शित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री किया गया है। इसके बाद वहां 150 से 250 रुपए के टिकट 80 से 140 रुपए में मिल रहे हैं। वहीं जयपुर में टैक्स फ्री टिकट 150 से 250 रुपए में मिल रहे हैं।
राजस्थान सरकार ने 9 मार्च, 2011 के बजट में सिनेमा पर लगने वाला 30 फीसदी मनोरंजन कर हटा लिया था। इसके साथ ही सिनेमा मालिकों को टिकट की दरें तय करने का अधिकार दे दिया था। इसके बाद मालिकों ने दरें मनमाने ढंग से बढ़ा दीं। पहले 100 रुपए में मिलने वाला टिकट अब 150 से 250 रुपए तक में मिल रहा है। सिने सर्किट एसोसिएशन के जॉइंट सैक्रेटरी नंद किशोर झालानी के अनुसार अब सिनेमा मालिक खुद दरें बढ़ाते हैं और उन्हें सिर्फ इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नरेट को देनी होती है।
आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा गणित
बावड़ी में जब सैकड़ों सांपों संग आडवाणी ने किया स्नान, उड़ गए थे होश
''वसुंधरा चुनाव आते ही लौट आईं, भगोड़े दोस्त अभी लंदन में ही''
जब CM के कंधे पर चढ़कर संजय गांधी ऊंट पर बैठे, पिया अपमान का घूंट
जानिए क्यों मोदी, सोनिया, गहलोत को भेजे गए टेलीग्राम
वसुंधरा ने मांगा सभी धर्म और जाति के लोगों का साथ
हिंदू कोई पंथ नहीं, वरन आदमी का आत्मविश्वास है : तरुण सागर
मोदी का काम तो झूठ बोलना है, वे हमारी तारीफ करने के लिए नहीं बनेः आजाद
किरोड़ी के गढ़ में भाजपा करेगी सेंधमारी, केलादेवी में होगी चिंतन
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.