पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. जयपुर के आईआईएस कॉलेज में फैशन शो का आयोजन किया गया। इस मौके पर जब रंगबिरंगी रोशनी में डूबे मंच पर छात्राएं तरह-तरह की डिजाइनर ड्रेसेज में कैटवॉक करने उतरीं, तो मंच की रोशनी मद्धम सी होती चली गई। साथ में गूंजता फास्ट बीट म्यूजिक माहौल को ताजगी देता रहा।
घाघरे पर गोटा वर्क और फ्लेयर स्टाइल की डिजाइंस के साथ सिल्वर और ब्लैक का खूबसूरत प्रयोग। सिंड्रेला को इंडियन आउटफिट के साथ दिखाना रैम्प पर। ये क्रिएशन देखने को मिला गुरुवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में हुए फैशन शो में। कार्यक्रम का आयोजन दी आईआईएस यूनिवर्सिटी की ओर से किया गया।
पार्टिसिपेंट्स
38 डिजाइनर स्टूडेंट्स ने कलेक्शन पेश किया और 44 स्टूडेंट्स मॉडल के तौर पर रैंप पर उतरे। शो में 13 राउंड्स हुए।
आगे की स्लाइड्स में तस्वीरों में देखें कॉलेज छात्राओं के फैशन शो में जलवे...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.