जयपुर. एक बार फिर शनिवार को राज्य के हजयात्री एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करते रहे। सांगानेर एयरपोर्ट से इस दिन 12वीं फ्लाइट रवाना होनी थी, लेकिन फ्लाइट नहीं आने से हजयात्रियों को एनवक्त पर जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में ठहराया गया। फ्लाइट की रवानगी का समय सुबह 8:30 बजे का था। तय समय पर हजयात्री एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। फ्लाइट रात 8:30 बजे रवाना हुई। अब तक 12 में से 9 फ्लाइटें लेट हो चुकी है।
लगातार देरी से जा रही इन फ्लाइटों के कारण शनिवार को मुस्लिम संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने करबला स्थित हज हाउस के सामने स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष सलीम कागजी व एयर इंडिया का पूतला फूंका और फ्लाइटों को समय पर भेजने की मांग की। लोगों ने कागजी से इस्तीफा मांगा और एयर इंडिया वापस जाओ के नारे लगाए। उधर, पिंकसिटी हज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल सलाम जौहर ने कमेटी को देरी की सूचना समय पर देनी चाहिए।