पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. मावठ के बाद प्रदेश में आसमान साफ हुआ ही था कि शुक्रवार को कोहरा फिर आकर छा गया। जयपुर सहित कई शहरों में देर सुबह तक कोहरा छाया रहा। जयपुर में सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर थी। प्रदेश में शुक्रवार को ज्यादातर स्थानों का न्यूनतम तापमान एक दिन पहले की तुलना में 3-4 डिग्री गिर गया। झालावाड़ के मनोहरथाना में ओले भी गिरे।
27 ट्रेनें देरी से चलीं।
07 उड़ानें लेट हुईं जयपुर से।
03 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की गईं दिल्ली में कोहरे के कारण।
स्कूल आज से खुलेंगे
जयपुर में 8वीं तक के स्कूल शनिवार से खुलेंगे। सर्दी को देखते हुए कलेक्टर ने 24 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की थीं। इसे बढ़ाया नहीं गया है। निजी स्कूल सुबह 10 बजे और सरकारी सुबह 10:30 बजे से खुलेंगे।
पाली में भूकंप
पाली के सुमेरपुर, बाली, फालना में शुक्रवार शाम 4:28 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। झटके 8 से 10 सैकंड तक महसूस किए गए। भूकंप का दायरा सुमेरपुर से लेकर गोडवाड़ अंचल के फालना तक महसूस किया गया। यह पूरा इलाका अरावली पर्वतमाला से सटा हुआ है।
आगे की स्लाइड्स में देखें कोहरे की चादर में लिपटा जयपुर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.