(स्टेशन पर फोक डांस देखतीं विदेशी मेम)
जयपुर. पैलेस ऑन व्हील गुरुवार को गांधी नगर स्टेशन पहुंची। ट्रेन से उतरे शाही मेहमानों ने फोक आर्टिस्ट्स को डांस करते देखा तो वे भी थिरकने लगे। शाही रेल पैलेस ऑन व्हील्स के सितंबर में ऑफ सीजन के तीसरे फेरे में रिकॉर्ड 87 यात्री सफर कर रहे हैं। इनमें 55 इंडियन टूरिस्ट्स हैं। यही नहीं, अगले फेरे के लिए 102 यात्रियों ने बुकिंग कराई है। यह पहली बार है, जब सितंबर के ऑफ सीजन में शाही रेल को इतने यात्री मिले हैं।
एडवांस बुकिंग से जगी उम्मीद
ऑफ सीजन में यात्रियों का उत्साह देखते हुए पर्यटन इंडस्ट्री को इस बार अच्छे सीजन की उम्मीद है। ट्रेड से जुड़े गाइड और ट्रेवल एजेंट्स का मानना है कि शाही रेलों में टूरिस्ट्स की एडवांस बुकिंग से अनुमान लग जाता है कि आगे का सीजन कैसा रहने वाला है? गत पर्यटन सीजन में इंडस्ट्री में निराशा थी। पैलेस ऑन व्हील्स के बाद अब रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स (आरआरओडब्ल्यू) अक्टूबर के पहले सप्ताह से सफर शुरू करेगी। इसे चार साल से अपेक्षानुरूप रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा। हालांकि, आरटीडीसी के कार्यकारी निदेशक यूडी खान ने इस बार अच्छी बुकिंग की उम्मीद जताई है।
पैलेस ऑन व्हील्स की लोकप्रियता और आरटीडीसी की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की बदौलत इस बार ऑफ सीजन में भी रिकॉर्ड टूरिस्ट्स मिले हैं। खास बात है कि इंडियन कॉर्पोरेट ग्रुप भी इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसमें शाही रेल की कमाल की आइटिनरी, रेल में दी जानी वाली सुविधाओं और हमारे स्टाफ की सर्विस का अहम योगदान है।
-प्रदीप बोहरा, जनरल मैनेजर, पैलेस ऑन व्हील्स
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....