पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैजिक पैन के जरिये खातों से लाखों रु. निकाल रहे बदमाश

मैजिक पैन के जरिये खातों से लाखों रु. निकाल रहे बदमाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रतीकात्मक फोटो।)
जयपुर. शहर में मैजिक पैन के जरिये लोगों के खातों से रकम पार करने वाला गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह रोजमर्रा की चीजों की बुकिंग के बहाने लोगों से चैक से भुगतान लेता है। चैक पर वह खुद की ओर से लाए गए पैन से राशि और नाम भरता है। इसके बाद ग्राहक से उस पर साइन करने को कहता है।
बातचीत के दौरान बदमाश पैन बदलकर ग्राहक को दूसरा पैन थमा देते हैं या ग्राहक के पैन से ही साइन लेते हैं। बदमाशों द्वारा भरी गई राशि और नाम ऐसे पैन से भरी जाती है, जिसकी स्याही कुछ देर बाद गायब हो जाती है, जबकि साइन ज्यों के त्यों रहते हैं। इस तरह के मामले प्रतापनगर, सांगानेर और जालूपुरा में सामने आए हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कैसे कम कीमत में सामान देने का झांसा देकर भरवाते हैं चैक