पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कहा देश ही नहीं विदेशों में करते हैं डायमंड्स का कारोबार और लगा दिया करोड़ों चूना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। खुद का देश और विदेश में डायमंड्स का कारोबार बताकर दंपती और उसके साले ने जौहरी बाजार के राणा ज्वैलर्स से 2.27 करोड़ रुपए के डायमंड्स की ठगी कर ली। ठगी से पहले आरोपी ने माल लेकर वापस भी दिया। वर्ष 2011 मे हुई इस ठगी के मामले में ज्वैलर पवन राणा ने माणकचौक थाने में इस्तगासे के माध्यम से केस दर्ज कराया।

जांच अधिकारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पवन राणा के पास 2011 में आंध्रप्रदेश विजयवाड़ा के वेंकटेश का फोन आया। उसने खुद को बड़ा कारोबारी बताकर मुंबई बुलाया। मुंबई में वेंकटेश का साला रवि निलादरी मिला, जिसने खुद का टर्की में कारोबार होने की बात कही।

वेंकटेश ने माल एक्सपोर्ट करने और माल नहीं बिकने पर वापस देने की बात कही। इस पर दोनों में सहमति बन गई। वेंकटेश पत्नी शर्मिला रानी के साथ जयपुर आया और हीरे ले गया। आरोपी 17 बार जयपुर आया और माल लेकर गया। उसने करीब सवा करोड़ रु. का माल लौटाया भी।

फिर 2.27 करोड़ का माल बार-बार मांगने पर भी नहीं दिया। तब पवन ने थाने में परिवाद दर्ज कराया। इस पर आरोपी दंपती ने माल लौटाने की कही, लेकिन लौटाया नहीं। अब पीडि़त ने आरोपी दंपती और उनके साले के खिलाफ 2.27 करोड़ रु. के हीरों की ठगी का मामला दर्ज कराया है।