पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खुद को पत्रकार बताकर मकान मालिक से रुपए वसूलने वाले आरोपियों को हुई जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. खुद को पत्रकार बता कंवर नगर में निर्माणाधीन मकान के मालिक से रुपए ऐंठने वालों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
डीसीपी उत्तर अशोक गुप्ता ने बताया कि सीताराम बाजार, ब्रह्मपुरी निवासी आरोपी छोटू सिंह उर्फ निहाल सिंह (30) व पहला चौराहा, जयलाल मुंशी का रास्ता निवासी रविंद्र कुमार उर्फ रवि गुप्ता (47) को सुभाषचौक थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था।
भरत नेभनानी ने केस दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि दोनों आरोपियों ने खुद को पत्रकार बताया और मकान में चल रहे काम को अवैध बताकर पांच हजार रुपए मांगे।