पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन कार्डों पर लगेगी गैस कनेक्शन होने की मोहर, नहीं मिलेगा केरोसीन

राशन कार्डों पर लगेगी गैस कनेक्शन होने की मोहर, नहीं मिलेगा केरोसीन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. अब नए राशनकार्डों पर गैस कनेक्शन होने की मोहर लगेगी। गैस कनेक्शन होने पर राशनकार्ड से केरोसीन नहीं मिलेगा। जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) देवेंद्र जैन ने सभी गैस एजेंसियों को इसको लेकर निर्देश दिए है। ताकि राशन डीलर को केरोसीन वितरण के समय उपभोक्ता के पास गैस कनेक्शन होने की जानकारी मिल सके। गैस उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर लेते समय मूल राशनकार्ड व उसकी फोटो कॉपी देनी होगी।

शहर में अधिकांश परिवारों में गैस कनेक्शन है। इसके बावजूद राशन की दुकानों पर लोग अपना राशनकार्ड लेकर केरोसीन लेने पहुंच जाते है। एक राशनकार्ड पर हर महीने 4 लीटर केरोसीन मिलता है। लेकिन गैस कनेक्शन होने के बावजूद राशन की दुकानों से केरोसीन लेने के कारण कालाबाजारी होने की आशंका रहती है।
इसको देखते हुए डीएसओ ने सभी गैस एजेंसियों को राशनकार्डों पर गैस कनेक्शन ( एसबीसी व डीबीसी ) की मोहर लगाने के लिए कहा है, ताकि केरोसीन वितरण नहीं करना पड़ा। शहर में नए राशनकार्ड पर 16 से 28 फरवरी तक गेहूं व केरोसीन का वितरण किया जाएगा।