पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जर्मनी बनाएगा राज्य केे एक शहर को स्मार्ट, केंद्र को जर्मनी सरकार का प्रस्ताव

जर्मनी बनाएगा राज्य केे एक शहर को स्मार्ट, केंद्र को जर्मनी सरकार का प्रस्ताव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. अमरीका के बाद जर्मनी राजस्थान के एक शहर को स्मार्ट सिटी बनाएगा। जर्मनी सरकार ने केंद्र को छह-सात दिन पहले प्रस्ताव भेजा। केंद्र ने राजस्थान सरकार को एक शहर का नाम फाइनल करने को कहा है।
नगरीय विकास विभाग के एसीएस अशोक जैन ने सोमवार को जर्मनी सरकार की शर्तों के अनुसार तीन शहर फाइनल करके फाइल मंत्री राजपालसिंह शेखावत के पास भेजी। विभाग ने जोधपुर, कोटा और उदयपुर को स्मार्ट सिटी के लिए उपयुक्त माना है। एक शहर का चुनाव मंत्री और मुख्यमंत्री के स्तर पर होगा।

ये रखी जर्मनी सरकार ने शर्तें : जर्मनी ने प्रस्ताव में लिखा है कि स्मार्ट सिटी के लिए शहर की आबादी 5 लाख से ज्यादा होनी चाहिए। ट्रांसपोर्ट सिस्टम स्तरीय और हवाई कनेक्टिविटी हो। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े शहर में आधारभूत सुविधाएं स्तरीय होनी चाहिए। ग्रीन-क्लीन बनाने के लिए उपयुक्त हो।

जयपुर रह गया पीछे
अमरीका के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वार्ता में अजमेर का नाम फाइनल हुआ। अजमेर के लिए प्लान भी बनना शुरू हो गया है। केंद्र ने प्रारंभिक राशि जारी कर दी। जर्मनी के प्रस्ताव पर जयपुर को छोड़कर तीन अन्य शहरों को चयनित किया है। 6 साल पहले जयपुर को सबसे पहले वर्ल्ड क्लास बनाने की भूमिका बनी थी।