पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • NIMS यूनिवर्सिटी चेयरमैन ने कैरियर बनाने के लिए छात्रा को बुलाया, मांगी अस्मत

NIMS यूनिवर्सिटी चेयरमैन ने कैरियर बनाने के लिए छात्रा को बुलाया, मांगी अस्मत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. एक यूनिवर्सिटी के चेयरमैन पर लड़की को स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विदेश भेजने के बदले उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने उसके खिलाफ शहर के एक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि चेयरमैन कई लड़कियों के साथ इसी तरह जोर-जबरदस्ती कर चुका है। बता दें कि इससे पहले यूनिवर्सिटी की ही कुछ महिला कर्मचारी चेयरमैन के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करा चुकी हैं।
20 वर्षीय पीड़िता जयपुर के निम्स यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट है। उसने बताया कि यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. बलवीर सिंह तोमर 25 अक्टूबर को रांची पहुंचे थे। वहां एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पीड़िता भी अपने पिता के साथ गई थी। पीड़िता ने बताया कि कार्यक्रम के बाद 70 वर्षीय तोमर ने बुलाकर कहा कि वह उसे स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूरोप भेजना चाहते हैं। इस विषय में कुछ बातचीत करनी है, इसलिए वह थोड़ी देर रुक जाए। पीड़िता के पिता को कुछ जरूरी काम था, इसलिए वह चले गए। थोड़ी देर बाद तोमर ने लड़की को अपने कमरे में बुलाया और कहा वह उसका करियर बनाना चाहते हैं। इसके बाद बगल में बैठ गए और जोर जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने पर तुरंत छोड़ दिया।
दोबारा से की कोशिश
पीड़िता ने कहा, छह नवंबर को वह रांची से जयपुर स्थित अपने शिक्षण संस्थान पहुंची। सात नवंबर को तोमर ने उसे अपने चैंबर में बुलाया और फिर से उसे यूरोप भेजने की बात करने लगे। उसके बाद से उन्होंने कई बार शाम में उसे अपने चैंबर में बुलाया। इस दौरान वह गलत ढंग से छूने की कोशिश करते थे। चार फरवरी को चेयरमैन ने पीड़िता को मोबाइल पर फोन किया और 47 मिनट बातचीत की। पीड़िता का कहना है कि तोमर ने उससे बातचीत के दौरान द्विअर्थी शब्दों का इस्तेमाल किया। आखिरकार तंग आकर वह जयपुर से अपने घर चली आई और घरवालों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके अलावा, फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपा गया है।
मिल रही है धमकियां
पीड़िता का आरोप है कि चेयरमैन अपनी ऊंची पहुंच और पैसे के बल पर अब तक बचता रहा है। उसने पीड़िता के पिता को करोड़ों का लालच भी दिया और मामला न दबाने की स्थिति में जान से मारने की धमकी भी दी।